1:15 am Monday , 20 July 2026
BREAKING NEWS

बाबा मिशन हॉस्पिटल में लगा निशुल्क चिकित्सा प्रशिक्षण शिविर

बिल्सी
नगर के उझानी मार्ग स्थित बाबा मिशन हॉस्पिटल में श्री राम मूर्ति स्मारक इंस्टीट्यूट आफ मेडिकल साइंसेज के चिकित्सकों द्वारा एक निशुल्क चिकित्सा प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। जिसका उद्घाटन बिल्सी उप जिलाधिकारी रिपुदमन सिंह पुलिस क्षेत्राधिकारी संजीव कुमार बिल्सी कोतवाल मनोज कुमार एवं बाबा ग्रुप के चैयरमेन नरेंद्र बाबू वार्ष्णेय द्वारा फीता काटकर किया गयाम इस शिविर में लगभग 125 मरीजो ने अपना स्वास्थ्य परीक्षण कराया। अस्पताल के डायरेक्टर अनुज वार्ष्णेय ने कहा कि हमारा लक्ष्य क्षेत्र की जनता को इलाज उपलब्ध कराना है, हमारे क्षेत्र की जनता निरोगी रहे।
बाबा मिशन हॉस्पिटल के मैनेजिंग डायरेक्टर मेहुल वार्ष्णेय ने कहा कि कैंप में जांचों और दावों पर विशेष छूट दी गई हमारे यहां दिल्ली बरेली की अपेक्षा बहुत ही कम दामों पर इलाज किया जाता है।
इस शिविर में डॉक्टर राहुल वर्मा, डॉ प्रियंका निगम, डॉ मेघा वार्ष्णेय, डॉक्टर सिमरन बारार, डॉक्टर तबस्सुम निसार, डॉ मेहताब अली ने मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण किया और दबा का वितरण किया ।इस अवसर पर बाबा मिशन हॉस्पिटल के मैनेजर कुलदीप कुमार सहित समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।

विज्ञापन एक्सप्रेस