बिल्सी
महाशिवरात्रि की पूर्व संध्या पर मंगलवार को क्षेत्रभर के मंदिर व शिवालय सजे नजर आए। उधर, मंदिरों में कछलाघाट से गंगाजल लेकर कांवड़ियों के लौटने का सिलसिला जारी रहा। दिनभर बोल बम व हर-हर महादेव के जयकारे गूंजते रहे। जिससे बिल्सी क्षेत्र शिवमय नजर आया। वहीं, मंगलवार को भी दिनभर शिवालयों में भगवान शिव का जलाभिषेक होता रहा। नगर के मुजरिया तिराहा स्थित रंजना हॉस्पिटल के निकट बाबा ग्रुप द्वारा कांवरियों की सेवा हेतु भंडारा किया गया।जिसका उद्घाटन पूर्व चेयरमैन अनुज वार्ष्णेय व पुलिस क्षेत्राधिकारी संजीव कुमार द्वारा किया गया।भंडारे में कांवरियों ने बाद चढ़कर प्रसाद ग्रहण किया।बाबा ग्रुप के मैनेजिंग डायरेक्टर मेहुल वार्ष्णेय ने बताया कि भंडारे में तरह तरह के खाने के व्यंजन बनाये गए।भंडारा लगातार देर रात तक जारी रहा।कछला घाट से बम बम भोले के जयकारे करते हुए कांवरियां प्रसाद ग्रहण करते हुए निकले।इस अवसर पर राजकुमार गुप्ता, लव कुमार ,पीयूष वार्ष्णेय,हनी वार्ष्णेय,अमन गुप्ता का विशेष सहयोग रहा।
इसी के साथ बिल्सी केमिस्ट एसोसिएशन की तरफ से पवित्र श्रावण मास में सभी कावड़ियों को निशुल्क दवाई एवं फलहार कराया गया जिसका उद्घाटन ड्रग इंस्पेक्टर श्री लव कुश प्रसाद जी ने किया उन्होंने बताया यह कार्यक्रम सभी केमिस्ट भाइयों के सौजन्य से जिले में 22 कैंप एवं चार कार और छह मोटरसाइकिल केमिस्ट भाइयों की तरफ से सेवा में लगी हुई हैं इस मौके पर केमिस्ट एसोसिएशन बिल्सी के महासचिव लवलेश वार्ष्णेय अखिल रस्तोगी चंद्रशेखर वार्ष्णेय कपिल महेश्वरी मधुप राठी मीनू शर्मा अर्पित वार्ष्णेय अनुज महेश्वरी संजीव तोषनीवाल राजेश महेश्वरी शालू सैफी विशाल शर्मा आदि उपस्थित रहे।
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com

