4:10 am Monday , 20 July 2026
BREAKING NEWS

उझानी कोतवाली में तीसरी मंजिल पर चढा सांड, हड़कंप

उझानी बदांयू 22 जुलाई।

कोतवाली परिसर में पुलिसकर्मियों के आवास की तीसरी मंजिल की छत पर आज दोपहर एक आवारा सांड चढ़ गया, जिससे हड़कंप मच गया।

नगरपालिका के कर्मचारियों ने चारे का प्रलोभन देकर सांड को नीचे लाने का प्रयास किया मगर व्यर्थ।

बताते है कि वह बेकाबू होकर इधर-उधर दौड़ने लगा। मामले की गंभीरता को देखते ‘उझानी हेल्पिंग’ संस्था से सम्पर्क किया गया पशु चिकित्सक विवेक माहेश्वरी श्याम शर्मा, आशीष श्रीवास्तव, अविनाश शर्मा की टीम ने सांड को बेहोशी का इंजेक्शन दिया ताकि उसे सुरक्षित नीचे लाया जा सके। इंजेक्शन के बाद सांड को हल्की बेहोशी की हालत में रस्सियों के सहारे घसीट कर दो घंटे की कडी मशक्कत के बाद उतारा जा सका।

विज्ञापन एक्सप्रेस