12:22 pm Tuesday , 21 July 2026
BREAKING NEWS

वर्तमान सरकार से युवा, किसान, व्यापारी समेत सभी लोग परेशान-धर्मेंद्र यादव

बिल्सी: बदायूं जिले के बिल्सी नगर में पूर्व विधायक हाजी बिट्टन की कोठी पर पीडीए पंचायत आयोजित की गई। यहां मुख्य अतिथि के रूप में आजमगढ़ सांसद धर्मेंद्र यादव पहुंचे। यहां पूर्व विधायक हाजी बिट्टन,हाजी अजमल खान,सर्वेश यादव समेत सपा कार्यकर्ताओं ने सांसद धर्मेंद्र यादव का फूलमाला पहनाकर जोरदार स्वागत किया।पूर्व विधायक हाजी बिट्टन ने चांदी का मुकुट पहनाकर सांसद धर्मेंद्र यादव का स्वागत किया, साथ ही मुनेंद्र यादव,कवींद्र सक्सेना ने अन्य सपा नेताओं को शॉल ओड़ाकर उनका स्वागत किया। पीडीए पंचायत में सांसद धर्मेंद्र यादव ने कहा वर्तमान सरकार से युवा, किसान, व्यापारी समेत सभी लोग परेशान है। उन्होंने सपा कार्यकर्ताओं से 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव की तैयारी जुट जाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा सभी कार्यकर्ता मजबूती से चुनाव की तैयारी में जुट जाएं। लोकसभा चुनाव में आए परिणामों का भी उन्होंने जिक्र किया। पूर्व विधायक हाजी बिट्टन ने कहा 2027 विधानसभा चुनाव में उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को बनाना है। सपा जिला उपाध्यक्ष हाजी अजमल खान ने भी अपने विचार व्यक्त किए। पूर्व ब्लाक प्रमुख सर्वेश यादव ने कहा वर्तमान सरकार से सभी लोग परेशान हैं। सपा नेता रजनीश गुप्ता ने कहा जनता ने अपना मन बना लिया है। इस मौके पर मुबीन फरीदी, अखिलेश यादव, फैजान राईन, सोनू यादब,चेतन यादव,प्रदीप गुप्ता,विनेश यादव, डोरी लाल बघेल, देवेंद्र गौतम, कविंद्र सक्सेना, रईस अहमद, अवधेश यादव, नन्हे सागर,आदि लोग मौजूद रहे। पंचायत कार्यक्रम के बाद आजमगढ़ सांसद धर्मेंद्र यादव सपा नेता फैजान राइन के आवास पर पहुंचे यहां उन्होंने कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की।

बिल्सी से अतुल वार्ष्णेय की रिपोर्ट

विज्ञापन एक्सप्रेस