बिसौली। शनिवार को तहसील सभागार में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इसमें अपर जिलाधिकारी डा. वैभव शर्मा ने फरियादियों की समस्याओं को सुना। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि समाधान दिवस में आने बाली समस्याओं को गंभीरता पूर्वक लेते हुए गुणवत्तापूर्ण एवं निष्पक्ष समाधान करें। एडीएम श्री शर्मा ने कहा कि एक ही मामले को लेकर शिकायतकर्ता को बार-बार तहसील थाने का चक्कर लगाना न पड़े। अन्यथा शिकायत मिलने पर संबंधित के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान एसडीएम राशि कृष्णा, तहसीलदार विजय कुमार शुक्ला, सीओ सुनील कुमार सिंह, नायब तहसीलदार गिरजा शंकर यादव, नायब तहसीलदार सृजन यादव, पूर्ति निरीक्षक पीयूष गंगवार, पुलिस इंस्पेक्टर हरेंद्र सिंह, एसडीओ विद्युत अमित कुमार, सीडीपीओ अल्पना जौहरी, कृषि विभाग से नेत्रपाल सिंह आदि उपस्थित रहे।
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com