12:32 pm Tuesday , 21 July 2026
BREAKING NEWS

बिल्सी- कविता प्रतियोगिता में बच्चों ने लिया हिस्सा

बिल्सी
नगर के भूदेवी वार्ष्णेय इंटर कॉलेज में प्राइमरी विभाग में कक्षा एन सी से लेकर कक्षा दो तक के बच्चों के मध्य कविता सुनाओ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।जिसमें बच्चों ने बढ़चढ़कर प्रतिभाग किया। छात्र-छात्राएं अपनी-अपनी याद की हुई सुंदर सुंदर कविताएँ सुनाईं। विद्यालय के प्रधानाचार्य प्रदीप कुमार शर्मा ने कहा कि
इस प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य छात्रों में कविता के प्रति रुचि जगाना और उनकी रचनात्मकता को बढ़ावा देना है। कविता के माध्यम से हम अपने विचार, भावना व अनुभव को व्यक्त कर सकते हैं। कविता के जरिए हम अपनी सांस्कृतिक विरासत को संरक्षित कर सकते हैं। इस प्रतियोगिता में प्राइमरी इंचार्ज अतुल वार्ष्णेय,लक्ष्मी शर्मा,अंशिका माहेश्वरी, शिवानी माहेश्वरी, बबिता सक्सेना,पीयूष यादव,रोहित सक्सेना का विशेष सहयोग रहा।

विज्ञापन एक्सप्रेस