बिल्सी
नगर में हर वर्ष की भांति पवित्र सावन माह के प्रथम सोमवार को श्री गिरिराज जी सेवा समिति एवं श्री महाकाल बाबा सेवा समिति के तत्वावधान में नगर बिल्सी में श्री महाकाल बाबा की शाही सवारी बड़े ही धूमधाम से निकाली गई,जिसकी तैयारियां पूर्व में जोर शोर से से चल रही थी।सर्वप्रथम नगर के साईं धाम में बाबा का श्रृंगार हुआ।तत्पश्चात कोतवाल मनोज कुमार ने बाबा महाकाल की पूजा अर्चना की और सवारी साईं धाम से प्रारंभ हुई। बैंड बाजो के साथ बाबा महाकाल की सवारी पंजाब नेशनल बैंक स्थित साई धाम से प्रारंभ होकर ,जैन मार्केट ,नगर के मुख्य बाजार भ्रमण करती हुई शिव शक्ति भवन मंदिर अटल चौक पहुँची। जिसमे सुंदर सुंदर आकर्षित मनमोहक झांकियां व मसान की होली खेलते हुए भूत प्रेत संग श्री महाकाल बाबा की पालकी ढोल डमरू शंख मजीरों के साथ आकर्षण का केन्द्र रही। अटल चौक पर भोलेनाथ की शाही सवारी की महाआरती की गयी। भोलेनाथ की सवारी में भक्त बाबा के भजनों पर
नाचते गाते शिवशक्ति भवन मंदिर पहुंचे।रात्रि 9 बजे भवन मंदिर में भव्य श्रृंगार सम्पन्न हुआ।इसमें
समिति सदस्य विकास वार्ष्णेय बब्बू भैया,अनुभव वार्ष्णेय,रजनीश शर्मा,सुरेश बाबू रामा, अनुज सोमानी,कुलदीप वार्ष्णेय,धीरज उपाध्याय, प्रफुल्ल वार्ष्णेय,मनन वार्ष्णेय,संदीप माहेश्वरी, दिनेश बाबू डिडी, यतीन्द्र माहेश्वरी, चंद्रशेखर, अवधेश लड्डा, रचना माहेश्वरी, भुवनेश वार्ष्णेय,शुभम शर्मा,कुशमेश वार्ष्णेय, रहस शांडिल्य, मोहित वार्ष्णेय,पंकज वार्ष्णेय,राजा वार्ष्णेय,केके वार्ष्णेय,सुमित वार्ष्णेय,विनीत वार्ष्णेय,अम्बुज वार्ष्णेय,लव कुमार एल आई सी,मुन्ना आढ़ती, मनन वार्ष्णेय
,सचिन आरडी,प्रफुल्ल वार्ष्णेय,मनन,अजीत आढ़ती,प्रसून वार्ष्णेय प्रमुख रहे।
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com