बदांयू -गांवों में चढ़ने लगा सियासी तापमान, संभावित प्रत्याशियों शुरू किया प्रचार अभियान।
त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव।
बदांयू 15 जुलाई*।
प्रदेश में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की सुगबुगाहट शुरू होते ही गांवों में चुनावी तापमान चढ़ने लगा है। एक ओर मतदाता सूची पुनरीक्षण की अधिसूचना जारी हो चुकी है वहीं दूसरी ओर संभावित प्रत्याशियों ने अभी से अपनी अपनी गोटियां फिट करनी शुरू कर दी है। जनसंपर्क करना भी शुरू कर दिया है। सीटों के आरक्षण से पहले, सुबह की चाय से लेकर रात की चौपाल तक यही चर्चा हो रही है कि कौन मैदान में उतरेगा और किसके सिर पर जीत का सेहरा होगा।
राज्य निर्वाचन आयोग के मुताबिक जिले की पंचायताें में 14 अगस्त से 29 सितंबर तक बीएलओ घर-घर जाकर मतदाता सूची अपडेट करेंगे। इससे पहले ही संभावित उम्मीदवारों ने मोर्चा संभाल लिया है।
कोई जन्मदिन की बधाइयों के जरिये अपनी पहुंच बना रहा है तो कोई कीचड़ में उतरकर फोटो खिंचवाकर सोशल मीडिया पर जनसेवक बन रहा है।
इनका प्रचार गांवों में सीधे संपर्क तक सीमित नहीं है। फेसबुक, इंस्टाग्राम और व्हाट्सएप पर बधाई पोस्ट, वीडियो संदेश और वादों की बाढ़ सी आ गई है। कई युवाओं ने चुनावी रणनीति के लिए डिजिटल टीम भी गठित कर ली है।
प्रदीप प्रजापति।
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com