5:27 pm Wednesday , 22 July 2026
BREAKING NEWS

बदायूं। वार्ड 18 में जल संकट, अधिकारी बेखबर – जनता त्रस्त

बदायूं। नगर पालिका परिषद बदायूं के वार्ड 18 में पानी की भारी किल्लत से लोग परेशान हैं। दातागंज चुंगी के पास स्थित ओवरहेड टैंक में आए दिन कभी मोटर तो कभी वाल्व खराब हो जाता है। ट्यूबवेल पर मौजूद कर्मचारी लापरवाह हैं, और अधिकारी भी आंखें मूंदे बैठे हैं।

जनता रोज पानी के लिए तरस रही है, लेकिन जलकल विभाग और अधिशाषी अधिकारी सतीश कुमार समेत अन्य जिम्मेदार एसी कमरों से बाहर निकलने की ज़रूरत नहीं समझते। नए अधिशाषी अधिकारी तो अब तक जनता को मुंह तक नहीं दिखा पाए।

स्थानीय सभासद के पूछने पर भी जवाब टालमटोल वाला ही मिलता है। ऐसे में सवाल उठता है कि क्या जिम्मेदारों को जनता की पीड़ा नजर नहीं आती? अब देखना होगा कि कब जागती है नगर पालिका।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.