8:57 pm Tuesday , 21 July 2026
BREAKING NEWS

बिल्सी – धूमधाम से मनाया गया गुरु पूर्णिमा पर्व

बिल्सी
क्षेत्र के विभिन्न स्थानों में गुरु पूर्णिमा का पर्व हर्षोल्लास व धूमधाम के साथ मनाया गया। इस अवसर पर जगह-जगह कार्यक्रमों का भी आयोजन हुआ। वक्ताओं ने गुरु पूर्णिमा का महत्व बताया। वहीं गुरुजनों की पूजा कर उन्हें सम्मानित भी किया गया। सिद्ध पीठ श्री बालाजी दरबार में वैदिक एवं पारंपरिक मंत्रोच्चारण के साथ गुरु पूर्णिमा का पर्व मनाया गया।देश के कोने कोने से पहुँचे भक्त महंत मटरूमल शर्मा महंत मटरूमल शर्मा की एक झलक पाने को भक्त आतुर दिखे।
के सामने श्रद्धा व विश्वास के साथ लोगों ने शीश नवाया। दरबार पर गुरु गीता पाठ, गुरु चरण पादुका पूजन, शक्ति ध्वज पूजन तथा सामूहिक आरती कार्यक्रम में सैकड़ों श्रद्धालुओं ने भाग लिया। सायं भजन संध्या व विशाल भंडारे में लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। इसी के साथ श्री संकट मोचन दरबार बिल्सी पर महंत संजय शर्मा,श्री बलदेव धाम गुधनी पर महंत लालतेश्वरा नंद महाराज,संकट मोचन श्री बालाजी दरबार पर महंत श्री राजेश चंद्र जाजू द्वारा भक्तों ने आकर बड़ी संख्या में दीक्षा ली और अपने गुरु का पूजन किया।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.