बिल्सी के अंबियापुर गांव में मुख्य मार्ग पर लगातार जलभराव की समस्या से परेशान ग्रामीणों ने मंगलवार को प्रदर्शन किया। दूषित पानी के चलते राहगीरों, महिलाओं और स्कूली बच्चों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
प्रदर्शनकारियों ने बताया कि कई बार शिकायतों के बावजूद कोई समाधान नहीं हुआ। उन्होंने जिलाधिकारी से जल्द जल निकासी और सड़क निर्माण की मांग की है।
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com