बिल्सी
नगर के मुख्य बाजार स्थित बालाजी तिराहे के निकट ग्राम टिटौली थाना उघैती निवासी इंद्रपाल आम खरीदने के लिए रुका जैसे ही उसने आम खरीदने के लिए अपनी बाइक खड़ी की और आम खरीदने लगा तभी किसी अज्ञात चोर ने ढाई लाख रुपए से भरा थैला पार कर लिया। जब उसने देखा तो उसके होश उड़ गए ।
आपको बता दें कि ग्राम टिटौली थाना उघेती निवासी इंद्रपाल दोपहर के करीब 1:00 बजे भारतीय स्टेट बैंक शाखा बिल्सी से अपने खाता से चेक द्वारा ढाई लाख रुपए कैश निकाल कर जा रहे थे, बैंक से रुपए लेने के बाद रुपए थैले में रखकर वह अपनी प्लैटिना मोटरसाइकिल के हैंडल पर थैले को टांगकर बिल्सी के बालाजी तिराहे पर पहुंचे और पुरानी सब्जी मंडी बिल्सी के गेट के सामने मोटरसाइकिल खड़ी करके रुपए का थैला मोटरसाइकिल के हैंडल में लटका कर आम खरीदने लगे। आम खरीद कर जब वह वापस आए तो देखा की मोटरसाइकिल के हैंडल पर रूपयो का थैला गायब था। कोई अज्ञात चोर मोटरसाइकिल के हैंडल पर टंगे रूपयो का थैला लेकर फरार हो गया। काफी देर इधर-उधर ढूंढा गया लेकिन कोई सुराग नहीं लगा। इसकी सूचना इंद्रपाल ने बिल्सी पुलिस को दी बिल्सी पुलिस तुरंत मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल में जुट गई और वहां लगे सीसीटीवी फुटेज चेक करने लगी। बिल्सी पुलिस ने प्राथमिकी पंजीकृत कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com