8:57 pm Tuesday , 21 July 2026
BREAKING NEWS

दो सांडों ने लड़ते-लड़ते बाइक सवार लोगों को रोंदा, महिला घायल

दो सांडों ने लड़ते-लड़ते बाइक सवार लोगों को रोंदा, महिला घायल
बिल्सी नगर के शेखपुर चौराहे पर ग्राम सिद्धपुर चित्रसेन निवासी निर्दोष देवी बिल्सी से रिश्तेदारी में से अपने घर लौट रही थी। तभी वे कुछ समान खरीदने के लिये शेखपुर चौराहे पर पहुंची जहां एक पेड़ के नीचे खड़ी हो गई। तभी दो सांड लड़ते-लड़ते चौराहे के निकट आ गए और उनकी बाइक सहित कुछ लोगों को रौंद दिया। बमुश्किल वहां उपस्थित लोगों ने निर्दोष देवी की जान बचाई और सांडों को वहां से भगाया। घायल निर्दोष देवी को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया ।आपको बता दें कि शेखपुर चौराहा, बदायूं चौराहा, सिरासोल चौराहा,मंडी समिति और रिकू ऑयल पंप के सामने प्रतिदिन सांड आपस में लड़ते रहते हैं जिनसे निकलने वाले राहगीरों को जान माल का खतरा बना रहता है, इस ओर जिम्मेदारों का बिल्कुल भी ध्यान नहीं है

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.