कासगंज में सोमवार सुबह हुई भारी बारिश ने रेलवे व्यवस्था को बड़ा झटका दिया। सहावर गेट के पास निर्माणाधीन अंडरपास में पानी भरने से रेलवे ट्रैक धंस गया और एक इलेक्ट्रिक पोल को भी नुकसान पहुंचा। इसके चलते सुबह 6 बजे से रेल यातायात पूरी तरह से ठप हो गया।
कानपुर और मथुरा की ओर से आने वाली ट्रेनों को बीच रास्ते में ही रोक दिया गया, जिससे यात्रियों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। कई यात्रियों को बिना जानकारी के स्टेशन पर इंतजार करना पड़ा या वैकल्पिक साधनों से गंतव्य तक पहुंचना पड़ा।
रेलवे अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर मरम्मत कार्य शुरू करवा दिया है। एडीआरएम मनोज कुमार ने बताया कि दोपहर 1 बजे तक ट्रैक की मरम्मत पूरी कर ट्रेनों का संचालन बहाल कर दिया जाएगा।
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com