8:59 pm Tuesday , 21 July 2026
BREAKING NEWS

म्याऊं – अस्सी हजार रूपए में घर आई बहु, 65 हजार रूपए के जेवर लेकर फरार

म्याऊं: काफी दिनों से मानव तस्करी का धंधा क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है। कभी शादी के नाम पर रूपये लेकर, शादी ना होना। तो कभी शादी होने के बाद घर से बहु को भाग जाने के मामले आए दिन सामने आते हैं। उसावां थाना क्षेत्र के गांव सौंधामई निवासी रनवीर पुत्र भगवान दास की शादी 80000 हजार रूपए में करवाने की तय हुई थी। जिसके बाद शादी बीते दिन 4 जून को विधिविधान से हुई थी। उसी रात किसी समय 65000 हजार रूपए के जेवर लेकर रनवीर की पत्नी फरार हो गई। शादी मूसाझाग थाना क्षेत्र के गांव ललभुजिया के एक व्यक्ति के द्वारा तय हुई थी। जिसमें ललभुजिया निवासी प्रेमपाल ने 80000 हजार रूपए में रनवीर की शादी करवाने के तय किए थे। जो रुपए प्रेमपाल ने एक दिन पहले रनवीर के पिता भगवान दास ले लिए थे। जिसके बाद शादी 4 जून को सौंधामई रनवीर के घर पर प्रेमपाल अपने एक अन्य साथी के साथ लड़की को लेकर पहुंच गए। जहां रनवीर के घर शादी विधिविधान से बृहस्पतिवार को हो गई। वहीं बृहस्पतिवार कि रात किसी समय रनवीर पत्नी जेवर लेकर फरार हो गई। जब सुबह चार बजे करीब घर वालों ने देखा, तो पत्नी घर में नहीं थी। जिसके बाद रनवीर ने जानकारी प्रेमपाल को दी। लेकिन प्रेमपाल से कोई समाधान नहीं हुआ। तो रनवीर शनिवार 5 जून पूरे मामले की लिखित पत्र देकर। उसावां थाना अध्यक्ष से कार्यवाही की मांग की है। अब देखन यह कि पुलिस इस मामले में कार्यवाही करती है।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.