12:47 pm Wednesday , 22 July 2026
BREAKING NEWS

बिल्सी- घर के बाहर चारपाई पर लेटे बुजुर्ग की हत्या

बिल्सी
थाना क्षेत्र के ग्राम शहजादनगर मे पड़ोस में आई बारात को देखने को घर के बाहर चारपाई पर लेटे बुजुर्ग रामपाल(72) की धारधार हथियार से हत्या कर दी गयी ।सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई और जांच में जुट गई। हत्या की सूचना मिलते ही घर में कोहराम मच गया। मिली जानकारी के अनुसार रामपाल पुत्र गयादीन शर्मा के पड़ोस में वीरपाल के यहां बारात आ रही थी तभी कुछ समय के लिए बिजली चली गई ,रामपाल प्रतिदिन घर की बैठक में चारपाई पर सोते थे लेकिन बिजली चले जाने के कारण उमस होने पर रामपाल घर के बाहर चारपाई पर लेट गये और बारात आने का इंतजार करने लगे। इसी बीच किसी ने रामपाल की धारदार हथियार से हत्या कर दी। रात के 11:00 बजे जब पड़ोस में बारात आई तब छोटे बेटे विकास ने घर के बाहर पहुंचकर पिता रामपाल को बारात देखने के लिए उठाने की कोशिश की, जब रामपाल के सर से बहता हुआ खून विकास ने देखा तो उसके होश उड़ गए और चीखने लगा। तभी परिवार के बाकी के लोग घर के बाहर आ गए छत पर सो रहे बृजेश भी घर के बाहर आए और जब रामपाल को मृत अवस्था में देखा तो सभी के होश उड़ गए। आनंन फानन में पुलिस को सूचना दी गई सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और मामले की जांच में जुट गई।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.