बिल्सी बदांयू 30 जून।
थाना क्षेत्र के एक गांव के निवासी युवक ने बताया कि 29 जून की शाम लगभग 5 बजे गांव के ही शिव शंकर अपने बड़े भाई रामस्वरूप की मदद से उसकी बहन को बहला फुसलाकर भगाकर ले गया ।
उसने बताया कि उसकी बहन घर से लगभग 70000 की नगदी भी साथ ले गई ।युवक ने अपनी बहन को काफी इधर-उधर ढूंढा ,काफी पता लगाने का प्रयास किया लेकिन कोई भी सफलता हाथ ना लगी। जिस पर बिल्सी पुलिस ने मुकदमा पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही शुरू कर दी।
अतुल वार्ष्णेय।
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com