9:54 pm Tuesday , 21 July 2026
BREAKING NEWS

उझानी- कार्यकर्ताओं ने सुनी पीएम मोदी के’ मन की बात’ कहा आपातकाल में संविधान की हत्या की गई

उझानी- कार्यकर्ताओं ने सुनी पीएम मोदी के’ मन की बात’ कहा आपातकाल में संविधान की हत्या की गई।

उझानी बदांयू 29 जून।

आज क्रय-विक्रय सहकारी समिति पर कार्यकर्ताओं द्वारा बड़ी स्क्रीन लगाकर पीएम मोदी ने मन की बात कार्यक्रम को सुना।

पीएम मोदी ने कहा कि कैलाश मानसरोवर यात्रा की शुरुआत हुई है। हिंदू, जैन और बौद्ध, हर परंपरा को कैलाश मानसरोवर को पवित्र माना गया है। अभी हमने भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा देखी। ये धार्मिक यात्राएं एक भारत, श्रेष्ठ भारत का प्रतिबिंब हैं।

आज पीएम मोदी ने मन की बात कार्यक्रम के 123वें एपिसोड में योग दिवस का जिक्र किया। उन्होंने आपातकाल के 50 वर्ष होने पर भी अपने विचार साझा किए।

पीएम मोदी ने कहा आप सब इस समय योग की ऊर्जा और अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की स्मृतियों से भरे होंगे। इस बार भी 21 जून को देश-दुनिया के करोड़ों लोगों ने अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस में हिस्सा लिया। यह बात का भी संकेत है कि ज्यादा से ज्यादा लोग अपने दैनिक जीवन में योग को अपना रहे हैं।

विशाखापत्तनम के समुद्र तट पर तीन लाख लोगों ने एक साथ योग किया।
न्यूयॉर्क, लंदन, टोक्यो, पेरिस, दुनिया के हर बड़े शहर से योग की तस्वीरें आईं और हर तस्वीर में एक बात खास रही शांति, स्थिरता और संतुलन।

एक पृथ्वी एक स्वास्थ्य ये सिर्फ एक नारा नहीं है ये एक दिशा है जो हमें वसुधैव कुटुंबकम का अहसास कराती है।
पीएम मोदी ने कहा कि आपातकाल लगाने वालों ने ना सिर्फ हमारे संविधान की हत्या की बल्कि उनका इरादा न्यायपालिका को भी अपना गुलाम बनाए रखने का था। इस दौरान लोगों को बड़े पैमाने पर प्रताड़ित किया गया था। ऐसे अनेक उदाहरण हैं, जिन्हें कभी भी भुलाया नहीं जा सकता।

जनता ने करवट बदली आपातकाल थोपने वाले हार गए। जॉर्ज फर्नांडिस साहब को जंजीरों में बांधा गया। अनेक लोगों को कठोर यातनाएं दी गईं। उस वक्त मीसा के तहत किसी को भी गिरफ्तार कर लिया जाता था।

पीएम ने कहा कि पहले युवाओं के लिए रास्ते सीमित थे । लेकिन आज उनकी आँखों में नए सपने हैं और दिलों में आत्मनिर्भरता का एहसास।

प्रधानमंत्री ने आज मन की बात कार्यक्रम में कहा कि 1 जुलाई को हम दो बेहद महत्वपूर्ण पेशों से जुड़े डॉक्टर और सीए का सम्मान करते हैं, ये दोनों ही समाज के ऐसे स्तम्भ हैं, जो हमारी जिंदगी का अहम् हिस्सा है।

इस मौके पर भाजपा के नगराध्यक्ष सचिन अग्रवाल बंटी, क्रय-विक्रय समिति के सभापति किशनचंद्र शर्मा, पूर्व ब्लाक प्रमुख हरवंश पहलवान,गिरीश पाल सिसोदिया,पवन वार्ष्णेय, विवेक राष्ट्रवादी, संदीप सक्सेना, एसपी गुप्ता, सहित सेकडो कार्यकर्ता मौजूद रहे।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.