तहरीर लेकर सिविल लाइंस पुलिस ने बीती शाम तक नहीं किया मौका मुआयना ।
बदांयू 28 जून।
वृहस्पतिवार की रात दो बजे बरेली मथुरा हाईवे स्थित जजपुरा के लाखों श्रद्धालुओं में आस्था के केंद्र खाटूश्यामजी मंदिर में हुई चोरी से रोष व्याप्त है। सभी ने एक स्वर से सीसीटीवी फुटेज के आधार पर मुकुट व आरती थाली बरामदगी को एसएसपी से गुहार लगाई है।
ज्ञात रहे कि वृहस्पतिवार की रात दो बजे मंदिर परिसर में घुसे चोर ने मुंह पर कपडा लपेट रखा है ताकि पहचान ना हो सके।
लगता है चोर ने पहले मंदिर की रेकी की होगी जो साइड की दीवार की चार पांच ईंट हटाकर ऊपर चढकर झीने के रास्ते मंदिर परिसर में प्रवेश कर महज 15 मिनट में अपने काम को अंजाम देकर उसी रास्ते निकल गया।————
सिविल लाइंस पुलिस की कार्यप्रणाली से लगता नहीं कि वर्कआउट की दिशा में गंभीर है, बताते हैं कि तहरीर देने गये महंत से कह दिया शाम को आकर देखते हैं, लाखों लोगों की आस्था के श्याम मंदिर की चोरी को हल्के में लिया। सिविल लाइंस इंस्पेक्टर मनोज कुमार सिंह की अपराधियों पर सुस्ती का ही नतीजा है कि उझानी में तीन साल की तैनाती के दौरान हुई चोरियों का वह कोई खुलासा ना कर सके। लगता है यह मंदिर की चोरी भी फाइलों में गुम होकर रह जाएगी। श्रृद्धालुओं ने एसएसपी से मांग की है कि रिपोर्ट दर्ज कराकर सिविल लाइंस पुलिस को घटना के जल्द वर्कआउट को निर्देश दें।

badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com
