शहर की 50 हजार की आबादी ने पूरी रात काटी अंधेरे में
बामुश्किल
दस मिनट मिली नगर पालिका की पेयजलापूर्ति।
उझानी बदांयू 28 जून।
बीती रात बरी बाइपास के समीप 11 केबी की अंडरग्राउंड कैबिल जलने से फीडर 1+4 की बिजली सप्लाई बंद हो गई। नगर के आधे शहर के 50 हजार लोगों को भीषण गर्मी में जाग कर काटनी पड़ी। कोढ़ में खाज ओर सुबह नगर पालिका की बामुश्किल 10 मिनट की पेयजलापूर्ति मिल सकी। इससे शहर वासियों को बूंद-बूंद पानी को तरसना पडा।—————
यह मोहल्ले रहे अंधेरे में, बिल्सी रोड, साहूकारा, बाजार कलां, यादव पुरी, भर्राटोला, गौशाला रोड, बहादुर गंज,कछला रोड का आधा हिस्सा,नझियाई, संजरपुर रोड, आदि।—————–
जुगाड ना हुई कामयाब।
बताते हैं कि पहले 8 बजे फीडर 4 की कैबिल फुंकी उसे 1 नंबर फीडर की कैबिल से जोड दिया गया, रात 11.15 पर लोड अधिक होने से वह भी फुंक गई।——————-
13 घंटे बंद रही बिजली सप्लाई।
बिजली कर्मचारी की मेहनत से सुबह 10 बजे आई सप्लाई फिर चली गई बिजली। कर्मचारियों में सुभाष चन्द्र, सोहनलाल, यतीन्द्र कुमार सिंह बंटी,रामू भारती आदि ने फुंकी कैबिल सही कराने को रात 12 बजे जेसीबी से मिट्टी हटाकर सुबह 9 बजे तक कैबिल सही कर सप्लाई को सुचारू करा दिया फिर कटौती होने से उपभोक्ताओं को बिजली 12 बजे मिल सकी।
अधिकारियों के साथ कर्मचारियों ने अपने मोबाइल बंद कर लिऐ।
कल ही मध्यांचल विधुत वितरण निगम लिमिटेड से उझानी स्टेशन से जुड़े सभी जेई के सीयूजी नंबर एलाट हुए थे। पूरी रात उपभोक्ता बिजली की जानकारी के लिए जेई को फोन मिलाते रहे लेकिन वह सुबह 10 बजे तक बंद ही रहा। कर्मचारियों ने भी अपने अपने मोबाइल बंद कर लिए।———–
30 मिनट चलने के बाद दोपहर 12.30 पर सप्लाई उपर से फेल।
13 घंटे बाद बिजली के 12 बजे दर्शन हुए मगर 12.30 पर सप्लाई उपर से फेल हो गई। भीषण गर्मी से बिलबिलाते लोगों ने हेंडफेन का सहारा लिया। दोपहर 3 बजे खबर लिखे जाने बिजली सप्लाई सुचारू नहीं हो सकी। कंट्रोल रूम पर मालूम करने पर बताया कि उपर से फेल हे।
राजेश वार्ष्णेय एमके।


badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com