म्याऊं: 20 दिन पूर्व में आंधी आई थी। जिसमें एक जोड़ा पोल सहित आधा दर्जन से अधिक पोल आंधी में टूट कर जमीन पर गिर गए थे। जिससे 30 ट्यूवैल की आपूर्ति बंद हो गई। जिसको लेकर किसानों ने सम्बन्धित अधिकारियों को लिखित पत्र देकर लाईन सही करवाने की मांग कर चुके है। वहीं अब किसानों ने बताया कि 20 दिन बीत जाने के बाद अभी तक विभाग के अधिकारी एवं करचारियों ने लाईन सही नहीं करवाई है। उसहैत पावर हाउस क्षेत्र के गांव बबई भटपुरा की खड़ंजे वाली रास्ते पर बीस दिन पूर्व में आई, आधी में राममोहन सक्सेना के खेत में पोल टूट कर गिर गए थे। पोल में राममोहन सक्सेना के ट्यूबैल पर लगा जोड़ा पोल एवं ट्रांसफार्मर सहित आधा पोल टूट कर गिर गए थे। जिस लाईन के पोल टूटे है। उस 11 हजार की लाईन से राममोहन, छविराम, गिरधारी लाल, हरविलाश राठौर, धर्मपाल, मिश्री लाल शाक्य के खेत में बना सरकारी ट्यूबैल, गंगाराम बाबा, सत्यपाल राजपूत, पप्पू ठाकुर, सुनील कुमार ठाकुर, भूरे ठाकुर सहित लगभग 30 ट्यूवैल की आपूर्ति बंद हो गई है। जिससे आप किसानों के लिए बहुत बड़ी समस्या बन गई है। इन सभी किसानों की धान की रोपाई होनी है। बिजली आपूर्ति बंद होने से किसान अपनी खेतों में धान की रोपाई नहीं कर पा रहे हैं। इन किसानों का यह भी आरोप है। हम सभी ट्यूबैल वालों ने कुछ चंदा इकट्ठा करके। विवाग के एक कर्मचारी को चंदा वाले रूपये एक कर्मचारी को दे दिए हैं। लेकिन जिसके बाद अभी तक लाईन ठीक नहीं हुई है।

वर्जन – जेई बालकृष्ण प्रजापति ने बताया कि हमारे पास उसहैत का चार दिन पहले आया है। मुझे आज जानकारी हुई, तो मैने स्टाफ से पता किया। तो कोई संतोष जनक स्टाफ का जबाव नहीं मिला। अब मैं इसको जल्दी करवाता हूं।
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com