2:16 am Wednesday , 22 July 2026
BREAKING NEWS

कादरचौक- विवाहिता की संदिग्ध मौत, मायके पक्ष ने ससुराल वालों पर हत्या का आरोप लगाया

कादरचौक क्षेत्र के गांव गुलाबगंज गनियाई से एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। मृतका की पहचान 21 वर्षीय गीता के रूप में हुई है।

गीता की मौत को लेकर उसके मायके वालों ने गंभीर आरोप लगाए हैं। मृतका के भाई सुभाष ने पुलिस को दी तहरीर में कहा कि उसकी बहन की शादी वर्ष 2024 में हुई थी। वह संभल जिले के जुनावई थाना क्षेत्र के गांव कादरबाद निवासी हैं।

सुभाष के अनुसार, शादी के बाद से ही गीता को लगातार दहेज के लिए प्रताड़ित किया जा रहा था। आरोप है कि गीता की जहर देकर हत्या की गई, और जब परिजन सूचना पर पहुंचे तो गीता का शव कमरे में पड़ा था और ससुराल पक्ष के सभी लोग घर से फरार थे।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.