बदांयू 26 जून।
बदांयू के राजकीय मेडिकल कॉलेज में वरिष्ठ सर्जन अमित गुप्ता ने एक महिला का ब्रेस्ट कैंसर का सफल आपरेशन कर महिला की जान बचाई। इससे कालेज में खुशी का माहौल है।
कुंवर गांव के तेजपाल की 55 बर्षीय पत्नी दो साल से केंसर जेसी बीमारी से ग्रस्त थी। एक बार फर्रूखाबाद आपरेशन हुआ मगर वह सफल ना हो सका उसमें काफी रूपए भी ख़र्च हो गये।
दुबारा उन्हें जयपुर भेज दिया गया जहां लाखों का खर्चा बताया गया दो तीन बीघा के जोता इतना रुपया कहां से लाते थक-हार कर राजकीय मेडिकल कॉलेज में एडमिट करा दिया जहा डॉ अमित गुप्ता ने तेजपाल की पत्नी रचना का 22 जून को सफल आपरेशन कर दिया।
डॉ गुप्ता ने बताया कि ब्रेस्ट केंसर का आपरेशन थोडा टेडा था मगर मरीज की माली हालत देख ईश्वर का नाम लेकर आपरेशन कर दिया। अब रचना पूरी तरह स्वस्थ हैं खाना खा रही है, दो चार दिन बाद कीमो के लिए भेज दिया जाऐगा।
प्रदीप प्रजापति

badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com