उझानी बदांयू 26 जून।
कोतवाली क्षेत्र के गांव बिहार हरचंद में लाखन पुत्र रामलाल ने अपने घर में बीते माह 30 मई की रात घर में हुई चोरी का शक पड़ोसी दुर्गेश व वासुदेव पुत्र पर जताते हुए दोनों भाइयों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
दर्ज रिपोर्ट में लाखन ने लिखा है कि 30 मई की रात पुत्र वधू प्रीति को जो गर्भवती हैं उसे लेकर परिवार के सदस्य बदायूं गये थे। घर बंद था सुबह आकर देखा तो घर में रखे सोने-चांदी के ज़ेवर नकदी दूध की पर्ची गायब मिली। 112 पुलिस ने आकर जानकारी जुटाई। हमने भी चोरी करने वाले के बारे में जानकारी जुटाने का प्रयास किया तो पड़ोसी दुर्गेश व वासुदेव भड़क गये, इनसे हमारी पहले भी लड़ाई झगडे हो चुके हैं। लगता है इन्होंने ने घर में चोरी की है। कोतवाली पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच एसएसआई रिंकू सिंह को सोंपी है।
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com