बिल्सी
नगर के सिटी कॉम्प्लेक्स में व्यापारी नेता अवधेश माहेश्वरी समेत तमाम व्यापारियों द्वारा विधायक हरीश शाक्य का भव्य स्वागत किया गया।इस अवसर पर बिल्सी विधायक हरीश शाक्य ने कहा कि जब उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य बिल्सी आये तो कुछ लोगो ने हवाई अड्डे को लेकर उपहास किया लेकिन उनकी कथनी और करनी में कोई अंतर नही है।भाजपा जो कहती है करती है।उन्होंने बिल्सी की जनता को हवाई अड्डे जैसे रोडवेज स्टैंड को बनाने का काम किया।बिल्सी लगातार प्रगति पर है।मैं सभी व्यापारी बंधुओं का आभारी भी हूं।जिनके द्वारा भाजपा के एक छोटे से कार्यकर्ता को सम्मान दिया जाता है।दीपक बाबा ने बिल्सी विधायक को पगड़ी पहनाई।इस अवसर पर निशांत माहेश्वरी,निशिकांत माहेश्वरी, डैनी माहेश्वरी,चंद्रसेन माहेश्वरी,गगन राठी,विवेक राठी,मोहित गुप्ता,जितेंद्र माहेश्वरी, मुकेश तोषनीवाल, धनेंद्र माहेश्वरी, बंटी माहेश्वरी, अनिल माहेश्वरी, कपिल माहेश्वरी,विनीत वार्ष्णेय ,टीटू जैन,शरत कुमार जैन,मनोज जैन सहित तमाम व्यापारी नेता उपस्थित रहे।

badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com

