बदायूं जनपद के बिल्सी थाना क्षेत्र अंतर्गत रिसौली गांव के एक युवक द्वारा सोशल मीडिया पर क्षत्रिय समाज के खिलाफ की गई आपत्तिजनक टिप्पणी से समाज में भारी रोष फैल गया है।
इस मामले में क्षत्रिय समाज से जुड़े योगेश सिंह ने बिल्सी कोतवाली पहुंचकर प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार सिंह को लिखित शिकायत सौंपी। शिकायत में उन्होंने पोस्ट को समाज की गरिमा पर चोट बताते हुए आरोपी युवक के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की मांग की है।
समाज के लोगों में इस टिप्पणी को लेकर गहरा आक्रोश देखा जा रहा है। उन्होंने इसे साम्प्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने वाला कृत्य बताते हुए आरोपी पर कठोर कार्रवाई की मांग की है।
बिल्सी पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच प्रक्रिया आरंभ कर दी है। पुलिस का कहना है कि जांच के आधार पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी और सोशल मीडिया पर अमर्यादित भाषा या समाज विरोधी टिप्पणी करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com

