1:45 am Wednesday , 22 July 2026
BREAKING NEWS

म्याऊं में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के जिला टोली ब विभाग संयोजक का प्रशिक्षण

ग्राम नवीगंज विकासखंड म्याऊं में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के ग्राम विकास गतिविधि के जिला टोली ब विभाग संयोजक का प्रशिक्षण वर्ग दिनांक 21जून दोपहर से 22जून दोपहर तक रहा जिसमें कुल सात सत्रों में विषय विभाजन रहा सामाजिक समरसता, सामाजिक शिक्षा एवं संस्कार , पर्यावरण सामाजिक , स्वास्थ्य , सामाजिक सुरक्षा ,स्वावलंबन और गौ आधारित कृषि पर प्रशिक्षण हुआ। प्रांत के ११ जनपदों से कार्यकर्ता आए थे जिसमें शाहजहांपुर से पंद्रह मथुरा से ग्यारह आदि जिनको ग्राम के ३७ परिवारों में दो दो कार्यकर्ताओ के निवास व्यवस्था की गई थी जहां कार्यकर्ताओं ने परिवारों से विधिवत संपर्क किया ।कार्यक्रम में गौ पूजन मंदिर दर्शन ब राजा ययाति के किले के अवशेष भी देखे।केंद्रीय अधिकारी महोदय द्वारा ग्राम के बुजुर्गों हाईस्कूल ब इंटर में प्रथम आने वाले छात्र छात्रा ब ग्राम में काष्ठ लोहा के कार्य करने वाले बाल कटाने वाले माली का कार्य ब ग्राम में सफाई करने वाले सर्वाधिक वृक्ष लगाने वाले जल बचाने वाले आदि अनेक लोगों को चादर उदा कर सम्मानित किया ।कार्यक्रम में प्रशिक्षार्थी के साथ साथ अखिल भारतीय संयोजक ग्रामविकास श्री मान गुरुराज जी कर्नाटक से ब क्षेत्रीय संयोजक ग्रामविकास श्री मान देवेंद्र जी उत्तरांचल से ब प्रांत प्रचारक श्री मान धर्मेंद्र जी प्रांत संयोजक श्री मान आर्येंद्र जी ब विभाग प्रचारक श्री मान विशाल जी जिला प्रचारक श्री मान घनश्याम जी उपस्थित रहे।बैठकें (सत्र)उत्सव रिसोर्ट्स माधविपुरम (नवीगंज) में हुई

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.