बिल्सी
विकासखंड अंबिकापुर के ग्राम सतेती में खराब सड़क को लेकर भारतीय किसान यूनियन हलधर द्वारा पूर्व में एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया गया था, धरना प्रदर्शन के दौरान अधिकारियों द्वारा जल्द ही कार्य शुरू करने का आश्वासन दिया गया। जिस पर दी तारीख पर काम शुरू न होने पर भारतीय किसान यूनियन के पदाधिकारीयो ने बार-बार अधिकारियों को अवगत कराया और 23 जून 2025 से पुनः अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन शुरू करने को लेकर बार-बार अवगत कराया। कोई भी कार्यवाही न होने के कारण सोमवार सुबह जिला अध्यक्ष राहुल सोलंकी के नेतृत्व में भारतीय किसान यूनियन हलधर के पदाधिकारीयो द्वारा धरना प्रदर्शन शुरू किया गया। जिसमें बताया गया कि अम्बियापुर ब्लॉक के अधिकारी लगातार उन्हें गुमराह कर रहे हैं, आश्वासन के बाद भी अभी तक निर्माण कार्य शुरू नहीं हुआ है। ग्रामीणों को निकलने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। बरसात के मौसम में जल भराव की समस्या उत्पन्न हो जाती है, जिससे वहां कीचड़ हो जाती है। जल्द ही निर्माण कार्य नहीं हुआ तो भारतीय किसान यूनियन हालदार अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन जारी रखेगी जिसके चलते अगर किसी भी पदाधिकारी को कोई भी समस्या उत्पन्न होती है तो उसकी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष राहुल सोलंकी, बिजनेस सोलंकी, अजीत गुर्जर ,युवा जिला अध्यक्ष विवेक चौहान समेत तमाम पदाधिकारी उपस्थित रहे।
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com

