10:55 am Monday , 20 July 2026
BREAKING NEWS

बिल्सी- खाना बनाते समय सिलेंडर फटा,घर हुआ धराशायी

बिल्सी
थाना क्षेत्र के ग्राम बर्नी ढकपुरा में शिवलाल की पत्नी मार्गश्री घर के दूसरी मंजिल पर खाना बनाने के लिये रसोई पहुँची, जैसे ही उन्होंने गैस चूल्हा जलाया तभी लीकेज पाइप ने आग पकड़ ली और देखते ही देखते सिलेंडर में आग लग गयी और आग ने विकराल रूप धारण कर लिया।आग बुझाने का काफी प्रयास किया गया किन्तु सफलता न मिली।कुछ समय मे ही सिलेंडर फट गया और घर की दूसरी मंजिल की छत तोड़ते हुए बाहर निकल गया।जिससे पूरा घर धराशायी हो गया ।इनके साथ साथ पड़ोसी रविन्द्र के घर को भी काफी नुकसान पहुँचा।गनीमत रही कि कोई भी जनहानि न हुई है।

विज्ञापन एक्सप्रेस