7:19 am Monday , 20 July 2026
BREAKING NEWS

दुष्ट व्यक्ति दंड का ही पात्र होता है : आचार्य संजीव रूप

बिल्सी, तहसील क्षेत्र के यज्ञ तीर्थ गुधनी में स्थित प्रज्ञा यज्ञ मंदिर में आर्य समाज का साप्ताहिक सत्संग का आयोजन किया गया ! आर्य समाज के अंतरराष्ट्रीय वैदिक विद्वान आचार्य संजीव रूप ने अथर्ववेद के मंत्रों से यज्ञ कराया ! आर्य समाज के मंत्री अगर पाल सिंह यजमान रहे ! यज्ञ कराते हुए आचार्य संजीव रूप ने कहा “जैसे घर में कोई सर्प निकल आए तो घर के सब लोग प्रयत्न करके उसे बाहर निकालते हैं, वैसे ही समाज में यदि कोई अपराधी हिंसक आतताई प्रवृत्ति का मनुष्य है तो सबको प्रयत्न करके उसे अपने समाज से बाहर निकाल देना चाहिए अथवा दंडित करना चाहिए ! किंतु यदि बुरा व्यक्ति अपना सुधार कर ले तब समाज में उसे आदर मिलना चाहिए ! बुरे लोग समाज के कोढ़ होते हैं यह समाज को बीमार कर देते हैं, कठोर दंड की व्यवस्था ही इनका इलाज है ।मास्टर अगर पास सिंह ने कहा “मनुष्य होकर दूसरों के दुख में खड़ा ना हो वह मनुष्य कहलाने के लायक नहीं है ! कु ईशा आर्य कु कौशि की रानी ने सुंदर भजन सुनाएं ! इस अवसर पर श्रीमती ज्योति रानी,श्रीमती संतोष कुमारी , श्रीमती गुड्डू देवी, श्रीमती सूरजवती देवी,राकेश आर्य,तथा आर्य संस्कारशाला के बच्चे मौजूद रहे !

विज्ञापन एक्सप्रेस