7:19 am Monday , 20 July 2026
BREAKING NEWS

बिल्सी- धूमधाम से मनाया गया 11वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस

करें योग, रहें निरोग

बिल्सी
आज 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर एन०ए० इंटर कॉलेज बिल्सी में विधायक हरीश शाक्य, चेयरमैन ज्ञान देवी सागर व उप जिलाधिकारी रिपुदमन सिंह एवं भारतीय जनता पार्टी विल्सी नगर के कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों की उपस्थिति में योग दिवस बड़े ही धूमधाम से मनाया गया।सभी ने विभिन्न आसनों के माध्यम से योगाभ्यास किया।
बिल्सी विधायक हरीश शाक्य ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत ने योग में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान पायी है और योग के माध्यम से सांस्कृतिक एकता को बढ़ावा मिल रहा है। शारीरिक और मानसिक सेहत के लिए योग बेहद फायदेमंद है। यह शरीर को रोगमुक्त रखता है और मन को शांत करने में मदद करता है। योगाचार्य अनोज कुमार सिंह धानी ने विशेष योग क्रिया कराई। उन्होंने योग के माध्यम से मानसिक और शारीरिक विकास पर ध्यान दिया। उन्होंने बताया कि योग भारत की प्राचीन धरोहर है जो हमारी आत्मा को शांति प्रदान करता है इस अवसर पर पूर्व अध्यक्ष ओमप्रकाश सागर, दीपक चौहान ,आदित्य महेश्वरी, गगन राठी, डॉ राजा बाबू वार्ष्णेय,तेज प्रताप सिंह, अमित वार्ष्णेय,राहुल वार्ष्णेय, सुधीर सोमानी, लोकेश बाबू वार्ष्णेय,गोपाल वाष्र्णेय सहित तमाम लोगों ने योग किया।


विज्ञापन एक्सप्रेस