7:19 am Monday , 20 July 2026
BREAKING NEWS

सत्य से सेवा से सदाचार से संयम से साधना से जोड़ता है योग : रूप

विश्व योग दिवस

(हरित योग के रूप में लगाया वृक्ष )
बिल्सी, तहसील क्षेत्र के यज्ञ तीर्थ गुधनी में स्थित आर्य समाज मंदिर में विश्व योग दिवस के अवसर पर अंतरराष्ट्रीय वैदिक विद्वान आचार्य संजीव रूप ने योग का मर्म बताते हुए व्यायाम कराया तथा हरित योग के रूप में वृक्ष भी लगाया ! आचार्य संजीव रूप ने कहा योग ही विश्व के अंदर शांति तथा समृद्धि ला सकता है, क्योंकि योग के द्वारा ही व्यक्ति सत्य से जुड़ता है, साहस से जुड़ता है , सहनशीलता से जुड़ता है, सेवा से जुड़ता है , संयम से जुड़ता है ! साधना से जुड़ता है ! योग व्यक्ति को प्रसन्न रखता है ! योग ही है जो व्यक्ति के पारिवारिक सुख का मूल आधार है । भगवान राम योग करते थे भगवान कृष्ण योग करते थे, जितने भी महापुरुष हुए वे सब योग के बल पर ही खुशहाल जीवन जी पाए ! इस भाग दौड़ की जिंदगी में यदि प्रतिदिन एक घंटा योग के लिए हम निकले तो हमारा जीवन बदल जाए ! इस अवसर पर अनुज कुमार सिंह, पंजाब , कमलेश रानी गुड्डू रानी, ईशा आर्या ‘कोशिकी आर्य प्रिंस आर्य आदि मौजूद रहे आर्य आदि मौजूदरहे

विज्ञापन एक्सप्रेस