आंगनबाड़ियों को दिया गया दो दिन का प्रशिक्षण
37 आंगनवाड़ियां रही अनुपस्थित ,जिनको दिए गए नोटिस
बिल्सी
नगर के सीएचसी प्रांगण में बाल विकास परियोजना अंबियापुर पर परियोजना अधिकारी सुशील कुमार द्वारा दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया ।जिसमें सभी आंगनबाड़ी कार्यकर्तियों को प्रशिक्षित किया गया। लेकिन उच्च अधिकारियों के अवगत कराने के उपरांत भी 37 आंगनबाड़ी मौके पर अनुपस्थित रही ।जिनको कारण बताओं नोटिस जारी किया गया।जिससे उनमे हड़कंप मच गया। उक्त प्रशिक्षण में विभाग द्वारा चलाई जा रहे लाभार्थी सत्यापन, मोबाइल सत्यापन, ई केवाईसी फेस कैपचरिंग सत्यापन एवं विभाग से जुड़ी हर गतिविधि की जानकारी दी गई। परियोजना अधिकारी सुशील कुमार द्वारा अवगत कराया गया कि उक्त कार्य में 3 दिन के अंदर अगर संतोषजनक कार्यवाही नहीं हुई तो संबंधित आंगनबाड़ी की सेवा समाप्ति की पत्रावली जिला कार्यक्रम अधिकारी को प्रेषित की जाएगी। विभागीय कार्यों में सिथिलता पाई गई तो कोई भी आंगनवाड़ी नहीं बख्शी जाएगी। शासन द्वारा चलाई जा रही योजनाओं का शत प्रतिशत लाभ लाभार्थियों तक पहुंचना अति आवश्यक है।
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com

