10:55 am Monday , 20 July 2026
BREAKING NEWS

प्राथमिकता से करें जनता की समस्याओं का निस्तारण- विधायक हरीश शाक्य

बिल्सी
नगर के उझानी मार्ग स्थित गेस्ट हाउस में बिल्सी विधायक हरीश शाक्य ने जनता की समस्याओं को सुना।जनता दरबार मे विधायक हरीश शाक्य ने बड़ी बारीकी से समस्याओं को सुना और संबंधित अधिकारियों को फोन के माध्यम से समस्याओं के तुरंत निस्तारण को कहा।विधायक हरीश शाक्य ने कहा कि ज्यादातर समस्याएं घरेलू विवाद,मेड़ संबंधित और चकमार्ग संबंधित थी।ज्यादातर शिकायतों का उपजिलाधिकारी रिपुदमन सिंह द्वारा मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया।उन्होंने कहा कि संबंधित अधिकारी जनता की पूरी बात सुने और किसी भी प्रकार से कोई भी लोग परेशान न हो।इस अवसर पर पूर्व चैयरमेन ओमप्रकाश सागर समेत तमाम लोग उपस्थित रहे।

विज्ञापन एक्सप्रेस