8:13 am Monday , 20 July 2026
BREAKING NEWS

बिल्सी- भाजपा नेता दीपक चौहान के प्रतिष्ठान पर 11 साल बेमिसाल कार्यक्रम

बिल्सी
नगर के भाजपा नेता दीपक चौहान के प्रतिष्ठान पर भारतीय जनता पार्टी के 11 साल बेमिसाल कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि भाजपा नेता दीपक चौहान ने किया। इस दौरान सरकार के 11 साल में किए गए कार्यों के बारे में जानकारी दी गई। मुख्य वक्ता भाजपा नेता दीपक चौहान ने कहा कि भाजपा सरकार के यह 11 साल बेमिसाल हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में गरीब कल्याण, कृषि सुधार, महिला सशक्तिकरण पर जोर देने के साथ ही युवाओं के लिए डिजिटल इंडिया, स्टार्टअप इंडिया अभियान शुरू किया गया. यही कारण रहा कि जब कोरोना के समय में विश्व में महंगाई जोर पकड़ रहा था और आर्थिक विकास की गति कम हो रही थी, इसके उलट भारत में आर्थिक वृद्धि तेज और महंगाई कम रही. यह सब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विजन, संकल्प और उनकी सोच के कारण संभव बना।
इसके बाद अहमदाबाद में हुए विमान दुर्घटना में मृतकों श्रद्धांजलि अर्पित कर दो मिनट का मौन धारण किया। इस अवसर पर सुधीर सोमानी,लोकेश बाबू,अमित मिश्रा, निखिल सक्सेना सहित तमाम भाजपाई मौजूद रहे

विज्ञापन एक्सप्रेस