बिल्सी
थाना क्षेत्र के ग्राम वैन निवासी शेर सिंह ने एक प्रार्थना पत्र बिल्सी पुलिस को सौपा जिसमें कहा कि उसका गांव में एक बाग है जिसमें आम व कटहल के वृक्ष लगे हुए हैं ।14 जून की शाम लगभग 4:00 बजे कुसुम चौहान व उनकी पुत्रवधू सारिक राघव कुछ अज्ञात व्यक्तियों के साथ मेरे बाग में जाकर रखवाली करने वालों से गाली गलौज करने लगे, उनके द्वारा सूचना देने पर प्रार्थी व परिवार के कुछ लोग बाग में पहुंचे वह गाली गलौज व मारपीट का कारण पूछने लगे ,तभी उनको गाली गलौज करने को मना करने पर वे सभी आमद फ़साद हो गए और गाली देने लगे और प्रार्थी के पुत्रों को जान से मारने की धमकी देने लगे। शोर सुनकर गांव के अन्य लोग मौके पर पहुंच गए, तभी बे सभी वहां से चले गए और जाते-जाते जान से मारने की धमकी देते रहे।बिल्सी पुलिस संज्ञान लेते हुए प्राथमिक की पंजीकृत कर जांच में जुट गई
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com

