नगर के थाना मोड पर एक दुकानदार के साथ 6 लोगों ने मिलकर गाली गलौज करते हुए मारपीट की, जिसकी शिकायत बिल्सी पुलिस से की गई। बिल्सी पुलिस ने मामले में संज्ञान लेते हुए तुरंत वाहन को हिरासत में ले लिया और जांच में जुट गई। मिली जानकारी के अनुसार मोहल्ला नंबर 5 निवासी अरुण ने एक प्रार्थना पत्र बिल्सी पुलिस को सौपा जिसमें कहा कि वह थाना मोड पर मोटरसाइकिल से सौरभ किराना की दुकान पर सामान लेने आया था, मोटरसाइकिल दुकान के सामने खड़ी थी तभी पीछे से आ रही पिकअप ने मोटरसाइकिल में टक्कर मार दी जिससे मोटरसाइकिल में स्क्रेच आ गए और वह गिर गई। पिकअप बालों से प्रार्थी ने कहा तो वह लड़ाई झगड़ा करने लगे।जब बीच वचाव के लिये दुकानदार सौरभ आये तो उनको छह लोग गाली गलौज करने लगे और मारपीट की। उपनिरीक्षक मोहित नैन ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com

