उझानी बदांयू 18 जून।
कोतवाली क्षेत्र के गांव धमैई निवासी बालकराम ने गांव के शरद सिंह व उनकी पत्नी पर खेत से जा रहे बिजली पोल को हटाने को लेकर हुऐ विवाद में कल शाम पत्नी रामजन्मी,को सर मैं फरसा मारकर घायल करने के साथ ही मां अनार कली, भाभी कांति,भतीजी राजबाला को भी घायल करने का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई है।
पुलिस ने घायलों का मेडिकल परीक्षण कर रिपोर्ट दर्ज कर सब इंस्पेक्टर रवेन्द्र सिंह ने शरद सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं घटना में प्रयुक्त फरसे को भी निशानदेही पर जब्त कर लिया है। आरोपी को कोर्ट में पेश कर दिया।
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com

