बदायूं 18जून उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल उत्तर प्रदेश के निर्वाचित प्रदेश मंत्री प्रमुख व्यवसायी पवन जैन को अलीगढ़ में हुए समारोह में पद की शपथ लिए जाने पर नगर वापसी में नगर महामंत्री संजय रस्तोगी के नेतृत्व में व्यापारियों ने उनके प्रतिष्ठान पर फूलमालाओं से भव्य स्वागत किया गया इस अवसर पर व्यापारी समाज ने हर्ष व्यक्त करते हुए मिष्ठान वितरित किया
नगर महामंत्री संजय रस्तोगी ने हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि प्रमुख व्यवसायी पवन जैन कई वर्षों से व्यापारी समाज के हितों के लिए संघर्ष करते आ रहे हैं जिला अध्यक्ष नवनीत गुप्ता शोंटू के संतुति पर प्रदेश नेतृत्व द्वारा प्रदेश मंत्री का दायित्व दिए जाने पर व्यापारी समाज में खुशी की लहर है आशा व्यक्त करते हुए कहा कि निश्चित रूप से संगठन की मजबूती के साथ एक अच्छा नेतृत्व मिलेगा
प्रदेश मंत्री पवन जैन के खुशी जाहिर करते हुए कहा कि प्रदेश नेतृत्व द्वारा जो जिम्मेदारी दी गई उसका पूर्ण निष्ठा से पालन करेंगे व्यापारी के सम्मान के रक्षा के लिए ढृड संकल्पित रहकर
संगठन को मजबूती प्रदान करेंगे


इस अवसर पर राशिद सैफी, उमेश गुप्ता थापा ,संजय शर्मा,दीपक शर्मा, गुड्डू गुप्ता, विपिन कुकरेजा, नजाकत मौलवी, आकाश कमल,मुकेश कुमार ,अमित मैसी,राजेश गुप्ता, निहाल उद्दीन, मुनीश साहू,दीपेश गुप्ता, अमित वैश्य, सौरभ गुप्ता, प्रयांक जैन आदि लोग रहे
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com
