बिल्सी बदांयू 16 जून।
बिल्सी नगर की बिजली व्यवस्था इतनी लचर हो गयी है कि अब बिल्सी वासियो को विभाग का बिल्कुल आसरा न बचा है। अब केवल उन्हें भगवान का ही आसरा बचा हुआ है।क्योंकि उन्हें सुबह शाम अब भगवान से ही प्रार्थना करनी होगी कि बिल्सी में आंधी या बरसात न आये क्योंकि उनके पास केवल और केवल भगवान से प्रार्थना करने के अलावा कुछ भी न बचा है।
ये बिजली का प्रतिदिन का रूटीन सा बन गया है और अब बिल्सी के बिजली उपभोक्ताओं की आदत में भी आ चुका हैं। आज आई बारिश से बिल्सी की बिजली गायब अब विभाग के कर्मचारियों की मेहनत कम, ईश्वर के रहमो-करम की आवश्यकता है। भगवान् को जब बिल्सी वासियों पर रहम आऐ बिजली व्यवस्था तभी सुचारू हो सकती है।
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com

