उझानी बदांयू 15 जून।
बुटला बोर्ड पर बीयर शाॅप के ठेकेदार द्वारा पुलिस को दी गई दो लाख डेढ़ सो रूपये लूट की घटना कादरचौक पुलिस की जांच में फर्जी निकली। आपसी मारपीट का निकला मामला। बताते हैं कि दोनों पक्ष में कादरचौक थाने में फैसला भी हो गया।
ज्ञात रहे कि उझानी कोतवाली क्षेत्र के गांव बुटला बोर्ड पर कादरचौक थाने के गांव बिरोतिया निवासी गोरव शर्मा का नान एल्कोहल बीयर का गोदाम है, गोरव शर्मा ने 13 जून की रात बोंदरी गांव के समीप अपने साथ चार लोगों द्वारा बाइक रोककर मारपीट कर घायल करने के साथ दो लाख डेढ सो रूपये लूटने का आरोप लगाते हुए पुलिस को सूचना दी।
तत्काल मौके पर पहुंचे कादरचौक थाने के इंचार्ज धनंजय सिंह ने छानबीन कर मामले की तह तक गये। आस-पास पूछने पर पता चला कि पड़ोसी गांव के कुछ लोगों से झगडा हो गया। बाइक से बिरोतिया जाते वक्त उन्ही लोगों ने गोरव शर्मा की पिटाई लगा दी। व भाग गये। लूट की बात झूठ निकली।
पुलिस ने मारपीट के आरोपियों को भी पकड कर थाने ले आई दोनों पक्षों ने फैसला कर लिया।
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com
