8:45 pm Sunday , 19 July 2026
BREAKING NEWS

तहसीलदार को हटाए जाने के संबंध में विधायक को सोपा ज्ञापन

बिल्सी
बार एसोसिएशन के पदाधिकारीयो ने एक ज्ञापन विधायक हरीश शाक्य को सौपा, जिसमें कहा कि तहसीलदार पद पर पुनः रविंद्र प्रताप सिंह को तहसील बिल्सी की जिम्मेदारी दी गई है, जबकि बार एसोसिएशन बिल्सी के अधिवक्ताओं द्वारा गत वर्ष 45 दिन तहसीलदार बिल्सी के कोर्ट का बहिष्कार करने के बाद जिलाधिकारी द्वारा पूर्ण जानकारी कर पूर्व में तहसीलदार बिल्सी का स्थानांतरण किया गया था। तहसीलदार द्वारा अनियमित कार्यों के विषय में जैसे कि निर्विवाद वाद को लंबित करना एवं विवादित वादों में विधि विरुद्ध मनमानी तरीके से आदेश करना, शिकायत करने पर अधिवक्ताओं के साथ अभद्रता करना एवं अनावश्यक पैसे की मांग करते हुए भ्रष्टाचार में लिप्ट होना, नए-नए कानून पारित कर समाज का शोषण करते हुए कार्य करने का आरोप लगाया। उन्होंने यह भी कहा कि 24 मई से तहसीलदार रविंद्र प्रताप सिंह का तहसील बिल्सी से स्थानांतरण होने तक न्यायालय तहसील कोर्ट का बहिष्कार जारी रहेगा। जब तक रविंद्र प्रताप सिंह का स्थानांतरण तहसील बिल्सी से नहीं हो जाता तब तक बार एसोसिएशन बिल्सी के अधिवक्ता गण तहसीलदार कोर्ट का बहिष्कार कर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर रहेंगे।

विज्ञापन एक्सप्रेस