लंबे समय से बीएससी की कक्षाओं की मांग भी होगी पूरी
अग्निसमन केंद्र जल्द होगा ग्राम खैरी में स्थापित
बिल्सी
बिल्सी नगरपालिका प्रांगण में भारतीय जनता पार्टी द्वारा विकसित भारत संकल्प सभा का आयोजन किया गया जिसमे विशिष्ट अतिथि दुर्गेश वार्ष्णेय एवं मुख्य अतिथि विधायक हरीश शाक्य रहे।सर्वप्रथम बिल्सी विधायक हरीश शाक्य,जिला उपाध्यक्ष भाजपा दुर्गेश वार्ष्णेय एवं चैयरमेन ज्ञानदेवी सागर को नगरपालिका के सभासद अजीत गुर्जर, उमेश बाबू,प्रखर माहेश्वरी, नगराध्यक्ष आदित्य माहेश्वरी द्वारा बड़ी फूलमाला पहनाकर स्वागत किया गया।इस अवसर पर दुर्गेश वार्ष्णेय,विवेक राठी,ओमप्रकाश सागर एवम अमित मिश्रा ने अपने विचार रखे।जनता को संबोधित करते हुए विधायक हरीश शाक्य ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के सेवा सुशासन एवम गरीब कल्याण के लिये ग्यारह वर्ष के अमृत काल के तहत इस सभा का आयोजन किया गया है।मोदी जी के नेतृत्व में हमारा भारत पूर्ण रूप से विकसित हो रहा है।पंक्ति में खड़े हर अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुँच रहा है।भारत रक्षा के क्षेत्र में भी अपनी अलग पहचान बना रहा है।अब भारत को लोहा पूरी दुनिया मान रही है।ये सब केवल मोदी जी और योगी जी की देन है।हम रात को किसी भी समय अपने घर सुरक्षित पहुँच जाते है।अंत मे उन्होंने कहा कि बिल्सी को जल्द ही कई सौगात मिलनेवाली है।जिसमे लंबे समय से चली आ रही बीएससी की कक्षाएं, बाईपास और बिजली की समस्या प्रमुख है।जल्द ही बिल्सी को स्टेट हाइवे से जोड़ने का काम किया जाएगा।जल्द ही खैरी के पाश अग्निसमन केंद्र भी बनबाया जाएगा।इस अवसर पर पूर्व चैयरमेन ओमप्रकाश सागर,गोपाल दास स्वामी,हर्षित चौधरी,अवधेश पराशर,अवधेश पराशर,लव कुमार वार्ष्णेय,चैयरमेन ज्ञान देवी सागर,ओमप्रकाश सागर,गगन राठी,लोकेश बाबू,सुधीर सोमानी,विवेक राठी,दुर्गेश वार्ष्णेय,डॉ श्री कृष्ण गुप्ता, रजनीश शर्मा,राकेश माहेश्वरी, अनोज चौहान,अमित मिश्रा,डॉ बंटी,अमित वार्ष्णेय,उमेश बाबू,सीताराम,अजीत गुर्जर,निखिल सक्सेना,पिंकी कावरा, शेखर सक्सेना,दीपक गुप्ता,मनीष असावा समेत तमाम लोग उपस्थित रहे।
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com

