8:13 am Monday , 20 July 2026
BREAKING NEWS

नरकीय जीवन जीने को मजबूर नगरवासी

बिल्सी
नगर के मोहल्ला संख्या पांच के लोग नरकीय जीवन जीने को मजबूर है।उन्होंने सभी जिम्मेदारो के सामने अपनी गुहार लगाई लेकिन कोई सुनवाई न हुई।हारकर शनिवार को मोहल्ले के लोगो ने इसकी शिकायत विधायक हरीश शाक्य से की।उन्होंने बताया कि सड़क तालाब में तब्दील हो गयी है।कीचड़ घरों में आ रही है।खाने बनाते समय सूड़ियाँ रेंगती हुई प्लेटो में आ जाती है।पास में तालाब होने के कारण रात को सांप निकल आते है जिससे जान को खतरा बना हुआ है।निकलते समय बच्चे कीचड़ में गिरकर सन जाते हैं।घरों को जाने के लिये सड़क पर ईंटे रखकर निकलने को मजबूर है।बिल्सी विधायक हरीश शाक्य ने पूर्व चैयरमेन ओमप्रकाश सागर से वार्ता कर आठ दिन के अंदर समस्या के निस्तारण का आश्वासन दिया।

विज्ञापन एक्सप्रेस