उसहैत: ग्राम खेड़जलालपुर में युवती ने खाया विषाक्तपदार्थ, आज सुबह बदायूँ के निजी अस्पताल में इलाज के दौरान मौत, पुलिस नें शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा ।
वुधवार शाम करीब 6 बजे मंजूदेवी उम्र करीब 27 वर्ष ने विषाक्त पदार्थ खा लिया, जिसके बाद महिला के पति चरण सिंह ने उसे उपचार के लिए उसहैत के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया, हालत बिगड़ने पर उसे बदायूँ के एक निजी अस्पताल लेजाया गया जहाँ उसने आज सुबह करीब 5 बजे उपचार के दौरान दम तोड़ दिया,महिला के शव को गाँव लाया गया, सुबह थाना प्रभारी विक्रम सिंह को सूचना मिली तो वह मौके पर अपनी टीम के साथ पहुँचे वहाँ युवती के मायके पक्ष एवं ससुराल पक्ष के लोगों ने किसी भी कार्यवाही से इनकार कर दिया, थाना प्रभारी के समझाने पर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया एवं विसरा सुरक्षित किया गया है, परिजनों ने बताया युवती की शादी 8 साल पहले जिला शाहजहाँपुर के मड़ियाँन गाँव से हुई थी,इनके दो बेटे हैं जिनकी उम्र 6 वर्ष एवं 2.5 वर्ष है
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com

