वजीरगंज बदायूं
इस समय पड़ रही भीषण गर्मी की वजह से लोगों का जीना मुश्किल हो रहा है घरों में पंखे और कुलर भी लोगों का साथ नहीं दे पा रहे हैं वहीं गरीब तबके के लोग पेड़ों के नीचे लेट बैठकर गर्मी से राहत पाने की कोशिश कर रहे हैं जहां लोग अपने घरों में दिन में तीन-चार बार स्नान कर रहे हैं वहीं बच्चे और नौजवान गर्मी से बचने के लिए स्विमिंग पूलो का रुख कर रहे हैं वहां उन्हें गर्मी से बचाव के साथ-साथ तैराकी का भी आनंद मिल रहा है जिससे स्विमिंग पूल स्वामी बिना किसी सुरक्षा व्यवस्था के बगैर चांदी काट रहे है
आसमान से बरस रही गर्मी ने आम लोगों का जीना दुश्वार कर रखा है घरों से लेकर बाहर तक लोग ठंडक की तलाश में भटक रहे हैं कोई पेड़ों के नीचे बैठकर अपना समय व्यतीत कर रहा है तो कोई घरों में एसी कूलर से अपने आप को गर्मी से बचने की कोशिश कर रहा है वही बच्चे और नौजवानों ने गर्मी से बचने के लिए अपना रुख स्विमिंग पूलों की तरफ कर रखा है कस्बे के साथ-साथ पड़ोसी कस्बा सैदपुर में भी इस समय बड़ी संख्या में लोग स्विमिंग पूलो नहाने के लिए इकट्ठे हो रहे हैं जहां लोग एक दूसरे पर पानी की बौछार करने के साथ-साथ एक दूसरे के साथ मस्ती कर रहे हैं वही स्विमिंग पूल स्वामी बढ़ती भीड़ को देखते हुए मनमासिक शुल्क वसूल कर रहे हैं
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com

