11:19 am Wednesday , 22 July 2026
BREAKING NEWS

डॉ. विवेक चौहान अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के जिलाध्यक्ष नियुक्त

डॉ. विवेक चौहान को अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा से नियुक्त किया गया जिलाध्यक्ष

अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय प्रबंध कार्यकारिणी समिति का नई दिल्ली के कांस्टीट्यूशन क्लब मे चुनाव हुआ। जिसमें जिला बदायूं से अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा से जिला अध्यक्ष पद के लिए बिल्सी निवासी डॉ. विवेक चौहान ने नामांकन किया।चुनाव राष्ट्रीय अध्यक्ष कुंवर अजय सिंह जी के नेतृत्व में समस्त प्रदेशों के प्रभारी प्रदेश अध्यक्ष राष्ट्रीय अध्यक्ष संगठन मंत्री एवं समस्त जिला अध्यक्षों का विधिवत पूर्वक चुनाव संपन्न हुआ। जिसमें अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा उत्तर प्रदेश के बदायूं से डॉ विवेक चौहान को जिलाध्यक्ष एवं प्रदेश उपाध्यक्ष गजेन्द्र सिंह चौहान चौहान को नियुक्त किया गया।जिससे क्षेत्र के सभी क्षत्रिय समाज में खुशी की लहर दौड़ पड़ी है।क्षत्रिय समाज बेहद खुश है। जिलाध्यक्ष बनने के बाद विवेक चौहान ने अपने समस्त राष्ट्रीय एवं प्रदेश के क्षत्रिय पदाधिकारियों दिल से करबद्ध धन्यवाद किया ।

डॉ.विवेक चौहान ने जानकारी देते हुए बताया कि जिस प्रकार हमारे राष्ट्रीय और प्रदेश के अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के पदाधिकारियों ने मुझ पर भरोसा जताया है ।मैं उसी भरोसे को कायम रखूंगा और सत्यनिष्ठा और ईमानदारी के साथ निस्वार्थ भाव से क्षत्रिय समाज की सेवा करूंगा ।क्षत्रिय समाज के मान सम्मान और स्वाभिमान की लड़ाई लड़ने का काम करूंगा ।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.