1:52 pm Monday , 20 July 2026
BREAKING NEWS

बिल्सी पुलिस द्वारा दहेज हत्या के 03 वांछित गिरफ्तार

विवाहिता की हत्या के मामले में तीन को भेजा जेल
बिल्सी
थाना क्षेत्र के ग्राम महलोली में हुई विवाहिता की हत्या के मामले में पुलिस ने बीती शुक्रवार को छह लोगों के खिलाफ प्राथमिकी पंजीकृत कर ली थी। पुलिस उनकी तलाश में जुट गई थी।जिस पर कार्यवाही करते हुए सोमवार को मृतिका के पति समेत तीन आरोपियों मुकेश,भूदेव व रचना को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। आपको बता दें थाना क्षेत्र के ग्राम महलोली में मंगलवार की सुबह विवाहिता सोनम फंदे पर लटका मिली थी, जिसके बाद पोस्टमार्टम में गला दबाकर हत्या करने की पुष्टि हुई थी।

विज्ञापन एक्सप्रेस