3:24 am Friday , 31 July 2026
BREAKING NEWS

आर्य समाज कर रहा है राष्ट्र की सच्ची सेवा : बी एल वर्मा शुभ संकल्पों के साथ हुआ यज्ञ का समापन

बिल्सी, यज्ञ तीर्थ गुधनी में आर्य समाज के 111 वें वार्षिकोत्सव के तत्वावधान में चल रहे यज्ञ महोत्सव 2025 की पूर्णाहुति आज विधिवत संपन्न हो गई ! इस अवसर पर केंद्रीय राज्य मंत्री बी एल वर्मा ने अपने हाथों से पूर्णाहुति करते हुए कहा “आचार्य संजीव रूप की तपस्या का परिणाम है यह विराट भव्य यज्ञ महोत्सव ! हजारों की तादाद में यहां मां बहन बेटियों और अनेक जिले तथा प्रदेश से श्रद्धालु आए हैं मैं सभी को साधुवाद देता हूं ! यज्ञ से तथा वैदिक विचारों से पर्यावरण की शुद्धि तथा हमारी आत्मिक उन्नति होती है ! संकल्प ले कि बुराई के रास्ते को छोड़ देंगे सदा भलाई के रास्ते पर चलेंगे ।उन्होंने कहा आर्य समाज राष्ट्र का महत्वपूर्ण कार्य कर रहा है !संस्कृति बचाने का कार्य राष्ट्र की सच्ची सेवा है जो आर्य समाज कर रहा है ! आचार्य संजीव रूप ने 51 संतो के द्वारा अभिमंत्रित अलंकरण तथा उपवीत रियल वर्मा को भेंट करते हुए कहा “आज आपको 730 यज्ञों का लाभ प्राप्त हुआ है क्योंकि यह यज्ञ 1 वर्ष से प्रातः सायं जारी रहा है । यज्ञ बिना दक्षिणा के पूर्ण नहीं होता ! आज दक्षिणा में अपनी बुराइयां छोड़ दें ! संकल्प लें हेलमेट लगाकर चलेंगे ! अपने माता-पिता का सम्मान करेंगे !कोई गलत काम नहीं करेंगे । लखनऊ से पधारी यज्ञ की ब्रह्मा डॉक्टर निष्ठा वेदालंकार ने कहा “सब अच्छे कामों का नाम यज्ञ हैकिंतु अग्निहोत्रएकमात्र ऐसासाधन है जोहमारे निजी सुख को बढ़ाने के साथ-साथ औरों को भी सुखी करता है ! बिहार से पधारी धर्म रक्षित आर्य ने कहा “नारी का सम्मान राष्ट्र का सम्मान है ! जहां नारी पूजी जाती है वहीं देवता निवास करते हैं ! शंकर मित्र वेदालंकार ने सुंदर भजन सुनाए ! प्रश्रय आर्य जय ने भजन सुना कर सबको मत्रमुग्ध कर दिया ! रात्रि की सभा में जिला अध्यक्ष भाजपा राजीव गुप्ता तथा राष्ट्रीय परिवर्तन दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष डीपी यादव उपस्थित रहे ! कार्यक्रम में अनेक स्थानों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु पधारे । राजपुरा इस्लामनगर बिल्सी बेहटा गोसाई बिसौली बदायूं बुलंदशहर संभल उझानी आदि अनेक स्थान से श्रद्धालु पहुंचे ! इंजीनियर धीरज सक्सेना, हरिओम वर्मा, विवेक जौहरी, विपिन जौहरी, खुर्जा ए आर एम राजेंद्र सिंह , योगाचार्य हरेंद्र आर्य, रवि प्रकाश अग्रवाल ,सुभाष चंद्र अग्रवाल ,थाना अध्यक्ष मनोज कुमार आदि मौजूद रहे ! आचार्य संजीव रूप ने अपने सहयोगियों के साथ सभी श्रद्धालु अतिथियों का अभिनंदन किया ।

विज्ञापन एक्सप्रेस