2:29 am Friday , 31 July 2026
BREAKING NEWS

उझानी में अदा की गई ईद-उल-अजहा की नमाज, देश में अमन-चैन की दुआ मांगी

उझानी बदांयू 7 जून।
उझानी में मुस्लिम भाइयों ने नमाज के दौरान आपसी भाईचारे और देश दुनिया में अमन चैन की दुआ मांगी और एक दूसरे को गले मिलकर ईद की मुबारकबाद।

दिल्ली रोड स्थित मुख्य ईदगाह सहित मस्जिदों में ईद उल अजहा की नमाज हर्ष उल्लास, आपसी भाईचारे के साथ शांतिपूर्ण अदा की गई। मुस्लिम भाइयों ने नमाज के दौरान आपसी भाईचारे और देश दुनिया में अमन चैन की दुआ मांगी और एक दूसरे को गले मिलकर ईद की मुबारकबाद दी। नमाज के दौरान साफ सफाई के चाक चौबंद व सुरक्षा व्यवस्था के कड़े इंतजाम किए गए।

ईद उल अजहा की नमाज के लिए सुबह से ही नमाजियों का ईदगाह पहुंचना शुरू हो गया। शहर की जामा मस्जिद के इमाम हज़रत मौलाना शफीक अहमद मिस्बाही ने नमाज अदा कराई। उन्होंने कहा कि ईद उल अजहा का त्यौहार कुर्बानी और त्याग के साथ आपसी भाईचारे का संदेश देता है।

नगर पालिका द्वारा भी सफाई व्यवस्था के चाक चौबंद इंतजाम किए गए।

हज़रत मौलाना शफीक अहमद ने कहा कि ईद उल अजहा पर कुर्बानी का मकसद सिर्फ जानवरों की नहीं, बल्कि अपनी इच्छाओं की भी कुर्बानी देनी है। उन्होंने भारत और दुनिया में अमन चैन कायम रहने की दुआ की। उन्होंने कहा कि कुर्बानी के बाद जानवरों के अवशेष को सड़क या गली पर ना फेंके बल्कि उसे कब्रिस्तान में दफनाएं और नगर पालिका द्वारा भेजे गए वाहनों में ही डालें। जिससे किसी को तकलीफ ना हो।

विज्ञापन एक्सप्रेस